
Ranchi : राज्यकर्मियों को जल्द ही दीपावली का तोहफा मिलने जा रहा है. उनके वेतन में इजाफे की तैयारी चल रही है. केंद्र सरकार के अनुरूप झारखंड सरकार भी राज्यकर्मियों का मंहगाई भत्ता बढ़ाने पर विचार कर रही है. वित्त विभाग इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार कर रहा है. संभवत: 10 अक्टूबर की कैबिनेट की बैठक में इस पर मंजूरी प्राप्त कर ली जायेगी. राज्यकर्मियों का चार फीसदी डीए बढ़ाया जायेगा. वर्तमान में उन्हें 34 फीसदी डीए मिल रहा है,यानी बढ़ोतरी के बाद उनका डीए 38 फीसदी हो जायेगा. इसका लाभ सातवां वेतनमान प्राप्त सभी कार्यरत कर्मियों को मिलेगा. पेंशनधारियों के लिए भी अलग से संचिका तैयार की जा रही है. बढ़े डीए का लाभ 1 जुलाई 2022 की तिथि से मिलेगा. यानी राज्यकर्मियों को तीन माह का महंगाई भत्ता का बकाया भी दिया जायेगा. बढ़े महंगाई भत्ता का लाभ इसी माह अक्टूबर या नवंबर माह से मिलने लगेगा.
इसे भी पढ़ें – 36th National Games: क्वार्टरफाइनल में यूपी को पराजित कर सेमीफाइनल में झारखंड महिला हॉकी टीम



