JharkhandRamgarh

नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचा रामगढ़

Ramgarh: आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत नीति आयोग द्वारा प्रतिमाह जारी किए जाने वाले डेल्टा रैंकिंग में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए रामगढ़ जिले को जनवरी की डेल्टा रैंकिंग में पूरे देश में दूसरा स्थान मिला है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिसंबर महीने की डेल्टा रैंकिंग में रामगढ़ जिला पूरे देश मे 93वें पायदान पर था जिसके उपरांत उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा के निर्देश पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में बच्चो के नियामत टीकाकरण, एएनसी पंजीकरण एवं संस्थागत प्रसव पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :मुख्यमंत्री ग्राम्य सेतू योजना : पहले से ही स्वीकृत 70 पुल बनेंगे अगले वित्त वर्ष में

गौरतलब हो कि नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत प्रतिमाह जारी किए जाने वाले डेल्टा रैंकिंग में सुधार हेतु उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर नियमित रूप से सभी विभागों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है.

वहीं सभी संबंधित विभागों अधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित रूप से कार्यों की समीक्षा कर ससमय डाटा पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें :SAFF U-18 इंडियन वीमेंस फुटबॉल टीम में जौहर दिखायेंगी झारखंड की 6 बेटियां

Related Articles

Back to top button