
Bhubaneswar : ओडिशा के खुर्दा जिले के बानापुर में बीजद के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव ने वाहन भीड़ पर चढ़ा दिया. इसे हादसे में सात पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 22 लोग घायल हो गये. घटना के बाद आक्रोशित भीड़ विधायक प्रशांत जगदेव पर टूट पड़ी. उन्हें गाड़ी से खींचकर उनकी जमकर कुटाई कर दी.
घायलों के साथ उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खुर्दा SP अलखचंद्र पाही ने बताया कि विधायक प्रशांत जगदेव के खिलाफ हत्या के प्रयास की FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि चिल्का के विधायक भी गंभीर रूप से घायल हो गए.
.@bjd_odisha Chilika MLA Prasant Jagdev brutally mows down public in Banpur. Women & Lady police officers injured. The arrogance of power of @Naveen_Odisha and his MLA’s is clearly visible. #Odisha pic.twitter.com/OxSdP7Tr3v
— Sumit Kumar Behera (@SumitOdisha) March 12, 2022
जगदेव के वाहन ने ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव के दौरान बीडीओ बानापुर के कार्यालय के बाहर जमा भीड़ को टक्कर मार दी.

अधिकारियों ने बताया कि घटना में बानापुर पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक आरआर साहू सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एम्स, भुवनेश्वर ले जाया गया.
इसे भी पढ़ें :मुख्यमंत्री ग्राम्य सेतू योजना : पहले से ही स्वीकृत 70 पुल बनेंगे अगले वित्त वर्ष में
मामले की जांच शुरू
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘ भाजपा के लगभग लगभग 15 कार्यकर्ता और सात पुलिस कर्मी घायल हो गए. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.’
खुर्द के एसपी लेख चंद्र पाही ने बताया कि विधायक को पहले टांगी अस्पताल और बाद में उन्हें भुवनेश्वर ले जाया गया. जगदेव को पिछले साल पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया गया था.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand Politics: क्या रघुवर को राज्यसभा जाने से रोकेगा झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा, आगे क्या हैं इसकी संभावनाएं और आशंकाएं




