
Ranchi : राज्य की खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा को यूनाइटेड स्टेटस ऑफ अमेरिका के ब्रिटेन नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ क्वीन मैरी ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है. यह उपाधि उन्हें स्पोर्ट्स डेवलपमेंट और सोशल वर्क के छेत्र में प्रदान की गई है.
इससे पूर्व लकड़ा ओलंपिक एजुकेशन पर जर्मनी से पढ़ाई कर चुकी हैं. खेल निदेशक को मिली उपाधि पर झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन और राज्य खेल संघो के पदाधिकारियों आर के आनंद, डॉ मधुकांत पाठक, शेखर बोस, अनिल कुमार जायसवाल, हरभजन सिंह, प्रभाकर राव, एसके पांडे, भोलानाथ सिंह, रजनीश कुमार, बिजय शंकर सिंह, चंचल भट्टाचार्य, पूर्णिमा महतो, उत्तम सिंह, अर्चित आनंद, जय कुमार सिन्हा, उदय साहू, प्रियदर्शी अमर, शशिकांत पाठक, सुरेश कुमार, आशीष झा, शैलेन्द्र पाठक, वरुण कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, शैलेन्द्र दुबे, गुलाम रब्बानी, संजय झा आदि ने बधाई दी है.
इसे भी पढे़ं – केंद्र ने झारखंड की 11 सड़कों के विकास के लिए मंजूर किये 786.59 करोड़ रुपये



