JharkhandLead NewsNEWSRanchi

झारखंड: ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान तेज, दो अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा

Ranchi: राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में दो अक्टूबर तक चलाये जाने वाले स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है. पंचायती राज विभाग झारखंड के निर्धारित कैलेंंडर के अनुसार सभी ग्राम पंचायतों में यह पखवाड़ा शुरू हुआ है. आज स्वच्छता रैली के साथ-साथ चिंहित जलाशयों को स्वच्छता श्रमदान द्वारा स्वच्छ करने का काम प्रारंभ किया गया है. सभी ग्राम पंचायत के मुखिया-जनप्रतिनिध व ग्रामीणों की सहभागिता से कार्य शुरू किया गया है. दो अक्टूबर को पूरे राज्य के ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित होगी. योजनाएं स्वीकृत की जायेंगी.

इस दिन ये होगा स्वच्छता पखवाड़ा में

26 सिंतबर: ग्रामीण हाट क्षेत्रों को स्वच्छता श्रमदान द्वारा स्वच्छ किया जाना.
27 सितंबर: सभी ग्राम, टोला, आवासीय क्षेत्रों आदि का श्रमदान द्वारा स्वच्छ किया जायेगा.
28 सितंबर: सरकारी भवनों जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूल, सामुदायिक भवन, धुमकड़िया भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्रखंड, पंचायत कार्यालय थाना के साथ-साथ सड़कों एवं सड़क किनारों को स्वच्छता श्रमदान द्वारा स्वच्छ किया जायेगा.
30 सितंबर: एकल उपयोग प्लास्टिक के नहीं उपयोग करने संबंधी जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. ग्राम सभा को प्लास्टिक मुक्त किया जायेगा.
1 अक्टूबर: ग्राम के विभिन्न टोलोें में स्वच्छता चौपाल का आयोजन होगा.
2 अक्टूबर: ओडीएफ प्लस के साथ विशेष ग्राम सभा का आयोजन एवं इसमें सफाई कर्मियों की समस्याओं को आसान किया जायेगा. साथ ही प्राकृतिक संसाधनों से बने उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग का शपथ लेना. इनकी प्रदर्शनी एवं विक्रय केंद्र पंचायत भवनों में बनाना.

इसे भी पढ़ें: झारखंड स्थापना दिवस की तैयारी शुरू, समय पर अनुशंसा नहीं देने से वंचित वीरों को भी झारखंड मुख्यमंत्री पदक मिलने का रास्ता साफ

Related Articles

Back to top button