GiridihJharkhand

मनमाने तरीके से बीस सूत्री सदस्यों के मनोनयन का आरोप, सदस्यता प्रभारी के मौजूदगी में गिरिडीह कांग्रेस कार्यालय में हुआ हंगामा

हंगामा करने वाले नेताओं ने जिला कमेटी समेत कई नेताओं पर लगाया मनमानी का आरोप

Giridih : गिरिडीह कांग्रेस कमेटी की अंदरूनी कलह खत्म होने के बजाय और बढ़ती जा रही है. हालात ऐसे है कि शासन में भागीदारी को लेकर नाराज कार्यकर्ताओं को अब समझाना अब प्रदेश नेतृत्व ने बंद ही कर दिया है. लिहाजा, कार्यकर्ताओं में जहां पहले जिला कमेटी को लेकर गुस्सा था, तो वहीं अब नाराजगी प्रदेश नेतृत्व को लेकर भी बढ़ गयी है.

वैसे हेमंत सरकार के शासन में भागीदारी को लेकर गिरिडीह कांग्रेस में तनातनी पिछले कई दिनों से जारी है. इसकी बानगी शनिवार को एक बार फिर पार्टी के बक्सीडीह रोड स्थित कार्यालय में दिखाई दी.

पार्टी की गिरिडीह सदस्यता प्रभारी शबाना खातून पार्टी कार्यालय पहुंची थीं. उन्होंने कमेटी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच सदस्यता अभियान की समीक्षा की.

इसे भी पढ़ें:कांची सिंचाई योजनाः बारांडा शाखा नहर की संरचना पर खर्च होंगे 2923 लाख

सदस्यता प्रभारी के साथ जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, कांग्रेस नेता सतीश केडिया, उपेन्द्र सिंह और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन आनंद समेत कई वरीय नेता भी मौजूद थे.

इसी दौरान कमेटी के कई नेताओं ने हंगामा करना शुरु कर दिया. हंगामा करने वालों में तनवीर हयात, आलमगीर आलम, सैफूद्दीन और उमेश तिवारी समेत कई नेता थे.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : दो बच्चे कूड़े के ढेर से घर लाये शीशी, जमीन पर पटकने पर हुआ विस्फोट, एक बच्चे का हाथ उड़ा, दूसरा भी गंभीर

इस दौरान गुस्साए नेता किसी की बात मानने को तैयार नहीं थे. जबकि सतीश केडिया ऐसे आक्रोशित नेताओं को शांत करने के प्रयास कर रहे थे लेकिन आक्रोशित नेता उनकी भी सुनने को तैयार नहीं हुए.

वैसे गनीमत रहा कि हंगामा सिर्फ नारेबाजी और चिल्लाने तक ही सीमित रह गया. कुछ समय बाद जब माहौल समान्य हुआ, तो सदस्यता प्रभारी ने मौजूद नेताओं के बीच सदस्यता अभियान को लेकर कई टिप्स दी.

इसे भी पढ़ें:आजसू पार्टी ने की क्षेत्रीय भाषाओं की लिस्ट से भोजपुरी, मगही, अंगिका को हटाने की मांग

ये है विरोध की वजह

सदस्यता प्रभारी के मौजूदगी में हंगामा करने वाले नेताओं ने जिलाध्यक्ष समेत कमेटी के कई नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बगैर रायशुमारी के ही जिले के कई प्रखंडों में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य मनोनीत कर दिया गया. वैसे लोग जो पार्टी के प्राथमिक सदस्यत तक नहीं हैं उन्हें प्रखंड बीस सूत्री कमेटी में शामिल कर लिया गया है.

हंगामा करने वाले इस दौरान जिले के देवरी, जमुआ, सरिया, बिरनी, बगोदर प्रखंड के नामों की चर्चा सदस्यता प्रभारी के मौजूदगी में की. इधर समीक्षा बैठक में नदीम अख्तर, ऋषिकेश मिश्रा, पोरेश नाथ मित्रा, मो. हसनैन समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, पांचों राज्यों में चुनावी रैली और रोड शो पर लागू रहेगी पाबंदी

Related Articles

Back to top button