
Jamshedpur : बागबेडा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत शहीद मैदान स्थित वार्ड संख्या 9 में नाली की मरम्मत एवं साफ सफाई नहीं किए जाने पर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पंचायत के उप-मुखिया सुनील गुप्ता से की है. स्थानीय लोगों ने उप-मुखिया को बताया कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में नाली निर्माण की जिस वार्ड में आवश्यकता है. वैसे वार्ड में नाली निर्माण एवं साफ-सफाई नहीं की जा रही है. वहीं दूसरी तरफ जिस वार्ड में नाली निर्माण की आवश्यकता नहीं है वैसे वार्ड में नाली निर्माण की गई है. इससे सरकार के पैसे का दुरुपयोग किया गया है. स्थानीय लोगों ने आगे बताया कि नाली निर्माण एवं साफ सफाई नहीं किए जाने पर कभी भी संक्रामक बीमारियां फैल सकती है. सुनील गुप्ता ने स्थानीय लोगों के निजी खर्चा एवं सहयोग से चार मजदूरों को लगाकर गंदगी और कचरे का ढेर की सफाई करवाया. उन्होंने वीडियो से मिलकर यथाशीघ्र नाली निर्माण करने का आश्वासन स्थानीय लोगों को दिए है.
मौके पर ये थे मौजूद
मौके पर स्थानीय लोगों में अजय कुमार सिंह, सुनील श्रीवास्तव, शंकर सिंह, पंकज पांडे, रितेश कुमार सिंह, श्रवण कुमार, बसंत कुमार सिंह, विंध्याचल राय आदि मौजूद थे और सभी ने आर्थिक रूप से सहयोग भी किया.
इसे भी पढ़ें-टाटा कंपनी में आदिवासियों व दलितों को काम नहीं देने पर होगा आंदोलन : दुलाल




