
Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ दाखिल छेड़छाड़ की शिकायत के संबंध में पुलिस की ओर से दायर ‘बी समरी’ रिपोर्ट का विरोध किया है. तनुश्री ने इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है.
गौरतलब है कि पुलिस को जब आरोप पत्र दाखिल करने के लिए कोई सबूत नहीं मिलता तो वह अदालत के समक्ष ‘बी-समरी’ रिपोर्ट पेश करती है.
इसे भी पढ़ें- #DishaCase: पुलिस #Encounter में मारे गये हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपी
नाना पाटेकर पर परेशान और दुर्व्यवहार करने का आरोप
दत्ता ने अक्टूबर 2018 में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ 2008 में फिल्म “हॉर्न ओके प्लीज” के सेट पर एक गाने की शूटिंग के दौरान परेशान करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी थी.
दत्ता की शिकायत के आधार पर पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, फिल्म के निर्माता समी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.
इसे भी पढ़ें- #Rape जैसी घटनाओं पर ना हो राजनीति- लोकसभा में बोलीं ईरानी, कांग्रेस सदस्यों और केंद्रीय मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक
क्या है विरोध याचिका में
दत्ता के वकील नितिन सत्पुते ने अंधेरी में मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट के समक्ष ‘विरोध याचिका’ दायर की. याचिका में मांग की गयी है कि अदालत `झूठी’ रिपोर्ट दायर करने के लिए जांच अधिकारी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करें.
साथ ही यह भी कहा गया कि उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा मामला दर्ज किया जाए. इसमें सभी आरोपियों और जांच अधिकारी के नार्को टेस्ट की भी मांग की गयी. दत्ता ने अदालत से मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को जांच सौंपने का आग्रह किया.




