Education & CareerJharkhandLead NewsNEWSRanchi

झारखंड के स्कूलों में आज से नये टाइम टेबल से शुरू हुई क्लासेस

Ranchi: झारखंड के सरकारी के साथ-साथ निजी स्कूलों में भी इस माह से टाइम टेबल में बदलाव किया गया है. आज से नियमित रूप से सुबह की कक्षाएं शुरू हो गयी. झारखंड में अगले तीन माह (30 जून तक) स्कूलों में चल रही डे शिफ्ट की बजाय मॉर्निंग शिफ्ट में स्कूल संचालित किए जाएंगे. सरकारी स्कूल दो घंटे पहले खुलेंगे, जबकि अन्य निजी स्कूल भी एक से दो घंटे पहले खुलेंगे. पूर्व में सरकारी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होती थी.

अभी भी बनी हुई है असमंजस की स्थिति

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सुबह की पाली की कक्षाओं के बाद इंडोर और आउटडोर खेलों का आयोजन किया जाएगा. ऐसे में अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि गर्मी में दोपहर 1 बजे तक बच्चे खुले मैदान में कैसे खेलेंगे. इसको लेकर शिक्षक संगठनों के साथ ही झारखंड विधानसभा में विधायकों ने भी आवाज उठायी है, लेकिन विभाग अब तक इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है. सरकारी स्कूलों में मॉर्निंग शिफ्ट होने की स्थिति में शिक्षकों को सुबह 6.45 बजे तक पहुंचना होगा. 7:00 से 7:15 बजे तक प्रार्थना सभा होगी. हालांकि, राज्य सरकार ने टाइम टेबल में बदलाव का आश्वासन दिया है.

ये होगा नया टाइम टेबल

इसके बाद क्लास में अटेंडेंस ली जाएगी और पहली घंटी 7.25 मिनट से बजेगी. पहली दो घंटियां 45-45 मिनट की होंगी और उसके बाद पांच मिनट का ब्रेक दिया जाएगा. तीसरी, चौथी और पांचवीं घंटी 40-40 मिनट की होगी. मध्यान्ह भोजन के लिए सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है. इसके बाद छठी घंटी 40 मिनट, पांच मिनट का ब्रेक और सातवीं घंटी 35 मिनट की होगी. इसके बाद एक घंटे तक इंडोर और आउटडोर गेम्स खेले जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: 60:40 नियोजन नीति के खिलाफ संतालपरगना में छात्रों का चक्का जाम, कहा-सरकार झारखंड को बना रही चारागाह

 

Related Articles

Back to top button