
Ranchi: राजधानी रांची के लालपुर थाना इलाके में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं. यह मामला लालपुर थाना क्षेत्र के करमटोली अहीर टोली की है. जमीन विवाद को लेकर मारपीट हई है. दोनों पक्षों द्वारा तलवार, कुदाली से एक दूसरे पर हमला किया गया है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है. लालपुर थाने की पुलिस ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिली है और पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में यह मामला जमीन विवाद सामने आया है.




