
Daltonganj: शहर के गणपति धर्मशाला रोड में स्थित सिटी स्टाइल मॉल में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई. शहर के थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें आग लगने के संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गयी है. इस दौरान न्यूज कवरेज के लिए मीडिया को भी मॉल के अंदर जाने से रोक दिया गया.
इसे भी पढ़ें- जेपीएससी मुख्य परीक्षा फॉर्म भरने में छात्रों के छूट रहे पसीने, प्रज्ञा केंद्र की साइट…
जानकारी के अनुसार मॉल में इन दिनों ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. मॉल के पहले तल्ले पर कुछ ग्राहक कपड़े देख रहे थे उसी दौरान वहां के बिजली उपकरण में जोरदार शॉट सर्किट से धमाका हुआ. तेज आवाज सुनते ही ग्राहकों में भगदड़ मच गयी. उसके बाद किसी तरह ग्राहक मॉल से बाहर निकले.
इसे भी पढ़ें: पूर्व सीएस राजबाला वर्मा हो सकती हैं JPSC की अध्यक्ष! पहले सरकार की सलाहकार बनने की थी चर्चा
जानकारी के अनुसार जिस समय आग लगी, वहां ग्राहकों की भीड़ थी. बताया जा रहा है कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. आग लगने के साथ ही मॉल प्रबंधन ने सूझ-बूझ का परिचय दिया और ऐन मौके पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. साथ ही आग पर काबू पाने का उपाय किया गया.




