
Chakradharpur : चक्रधरपुर के अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो जवाहर लाल नेहरू कॉलेज पहुंचे. यहां उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों को नया मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिया प्रेरित किया. इस दौरान अंचलाधिकरी ने कहा की वर्ष अक्टूबर 2005 में जन्म लेने छात्र-छात्राओं का नया मतदाता कार्ड बनाया जा रहा है. यह ऑनलाइन और ऑफलाइन विद्यार्थियों के सुविधा के अनुसार कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह कार्य 8 दिसंबर तक चलेगी. उन्होंने यह भी बताया की भारतीय होने का पहचान वोटर कार्ड के माध्यम से भी होगा. वोटर कार्ड से भी बैंक से ऑनलाइन रुपए निकासी कर सकते हैं.इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रो. मनसा महतो, प्रो. भवानी शंकर मिश्रा, शमा परवीन ,कृष्ण महतो समेत कई सरकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे.




