
Giridih : प्रभार ग्रहण करने के तीसरे दिन रविवार को गिरिडीह की नवपदस्थापित सदर एसडीएम प्रेरणा दीक्षित अधिकारियों के साथ शहर का हाल जानने निकल पड़ीं. इस दौरान एसडीएम के साथ बीडिओ गौतम भगत, सीओ रवीन्द्र सिन्हा और डीएसपी विनोद रवानी भी साथ थे. शहर भ्रमण के क्रम में मुस्लिम बाजार में हार्डवेयर की दो दुकान खुली थी.
इसे भी पढ़ेंः कोरोना आपदा में संन्यासियों ने सांसद आदर्श ग्राम हहाप में 500 परिवारों के बीच पहुंचायी राहत
वहीं कुछ फल और कपड़ा दुकान भी खुली थीं. इस पर एसडीएम ने सीओ की क्लास ली. पूछा कि इन दुकानों को खुलने की अनुमति कैसे मिल गयी. एसडीएम ने यह भी कहा कि मामूली चूक भी शहर के लिए भारी पड़ सकती है. क्योंकि महामारी के संक्रमण की चेन अभी टूटी नहीं है. सीओ ने कहा कि गैरजरुरी समानों के दुकानदारों को अब पहले एनांउस कर बंद कराया जाएगा.
इसे भी पढ़ेंः #Quarantine पूरी करने वाले प्रवासी हमारे अतिथि, सुविधाओं के साथ दूसरी जगह किये जायेंगे शिफ्ट : धनबाद सिविल सर्जन
अधिकारियों के यह दल काली बाड़ी चौक से होकर पद्म चौक, शिव मुहल्ला होते हुए बड़ा चौक पहुंचा. यहां भी कुछ फल दुकानें ही खुली हुई थीं. इस पर अधिकारी नाराज हुए. एसडीएम प्रेरणा के साथ अधिकारियों की टीम जब गांधी चौक पहुंची तो छत पर से लोगों ने स्वागत किया. तालियां बजायीं.
अधिकारियों की टीम स्टेशन रोड स्थित लाईन मस्जिद पहुंची. यहां मस्जिद के सदर से रमजान में घरों में इबादत करने की अपील की. सभी अधिकारी फिर भंडारीडीह होते हुए पचंबा में लॉकडाउन की स्थिति से अवगत हुए.
इसे भी पढ़ेंः पलामू: गृह मंत्रालय के आदेश को ठेंगा, मजदूरों सहित 18 लोगों को पंजाब की थर्मल कंपनी ने जबरन भेजा पलामू




