JharkhandPalamu

पलामू: गृह मंत्रालय के आदेश को ठेंगा, मजदूरों सहित 18 लोगों को पंजाब की थर्मल कंपनी ने जबरन भेजा पलामू

Palamu :  कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है. जो जहां हैं, उन्हें वहीं पर रहकर इस वायरस से बचने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किया गया है. लेकिन पंजाब की एक थर्मल पॉवर कंपनी ने सरकार के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए 14 मजदूरों को पलामू भेज दिया है. पलामू पहुंचने पर सभी कामगारों को क्वांटेराइन किया गया है.

इसे भी पढ़ेंः झारखंड कैडर के अधिकारी अमित खरे बने केंद्रीय सूचना व प्रसारण विभाग के सचिव

जानकारी के अनुसार पंजाब की कम्पनी राजपूरा थर्मल पॉवर स्टेशन में 14 मजदूर फंसे हुए थे. मजदूरों को नाभा पॉवर लिमिटेड के प्रशासन प्रभारी जसकरण सिंह ने स्पेशल पास बनवाया और रिजर्व वाहन से पंजाब से झारखंड भेज दिया. इससे ना सिर्फ लॉक-डाउन के नियमों का खुलेआम उल्लंघन हुआ है, बल्कि गृह मंत्रालय के आदेश को ठेंगा दिखाने का कार्य किया गया.

इसे भी पढ़ेंः #Lockdown के दौरान SC में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 593 मामलों की सुनवाई, 215 केस में आया फैसला

मजदूरों के पलामू के हुसैनाबाद क्षेत्र में पहुंचने पर प्रशासन की टीम एवं क्षेत्रीय दंडाधिकारी ने सक्रियता दिखायी और सभी मजदूरों को झारखंड-बिहार सीमा दंगवार से पकड़ लिया. हुसैनाबाद के स्वास्थ्य विभाग टीम को सूचना दी. 14 मजदूरों एवं 4 ड्राइवर-खलासी समेत कुल 18 लोगों को क्वांटेराइन कर हुसैनाबाद के क्वांटेराइन सेंटर में रखा गया. वहीं दो चार पहिया वाहनों को जब्त कर हुसैनाबाद थाना में भेजा गया.

हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि सभी 14 मजदूर एवं 4 ड्राइवर व खलासी को क्वांटेराइन किया गया है. वहीं गृह मंत्रालय के आदेश एवं लॉक-डाउन के उल्लंघन करने वाली कम्पनी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिले के उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि को प्रतिवेदन भेजा गया है.

इसे भी पढ़ेंः आजमगढ़ में क्वांटेराइन सेंटर में तैनात सफाई कर्मचारियों को दी सूखी पूड़ी, जिलाधिकारी ने मांगा स्पष्टीकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button