Chaibasa

चाईबासा: डीएमएफटी योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा, निवेश में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय के सभागार में जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में बुधवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) से क्रियान्वित योजनाओं से संबंधित सभी कार्यकारी एजेंसी के अभियंताओं की उपस्थिति में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. समीक्षा उपरांत उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि डीएमएफटी अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 व 2022-23 की कुछ योजनाएं लंबित है, शेष वित्तीय वर्ष में संचालित योजनाओं को पूरा कर लिया गया है. उपायुक्त ने बताया कि विद्यालयों में जलापूर्ति की योजनाओं के संचालन में कोताही बरतने तथा लंबे समय से योजना को लंबित रखने के तदर्थ, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल- चाईबासा/चक्रधरपुर को कारण पृच्छा किया गया है. उन्होंने बताया कि बैठक में डीएमएफटी से संचालित योजनाएं, जोकि पूर्ण हो चुकी है तथा इसके संचालन निमित्त कार्यकारी एजेंसियों को उपलब्ध करवाए गए एकरारित राशि में यदि शेष बचा है, तो उस राशि को वापस डीएमएफटी सेल में जमा कराने का निर्देश दिया गया है.

उक्त बैठक में जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज़ अनवर, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह, विभिन्न कार्यकारी एजेंसी के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता सहित अन्य उपस्थित रहे.

निवेश या बचत से संबंधित निर्णय में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत : सचिव

रोटरी क्लब चाईबासा, आईक्यूएसी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना महिला कॉलेज चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में महिला कॉलेज चाईबासा में वित्तीय जागरूकता विषय पर बीएड की छात्राओं के मध्य सेमिनार का आयोजन किया गया. दो दिवसीय सेमिनार के आयोजन में कल मानसिक स्वास्थ्य एवं आज वित्तीय जागरूकता विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे. इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत किया गया. इस अवसर पर रोटरी क्लब चाईबासा के सचिव सौरभ प्रसाद ने वित्तीय जागरूकता पर विस्तृत चर्चा की गई. छात्राओं के मध्य उन्होंने छात्र जीवन एवं एक नौकरी पेशा जीवन जीते हुए वित्तीय जरूरत एवं आर्थिक क्षमता में सामंजस्य बिठाने के बारे बताया गया. उन्होंने बताया की किसी भी निवेश या बचत से संबंधित निर्णय में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत आज बहुत ज्यादा है. कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रितेश मूंधड़ा भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ प्रीतिबाला सिंहा भी उपस्थित रही. इस अवसर पर मंच संचालन डॉ अर्पित सुमन टोप्पो ने किया. इनके अलावा कार्यक्रम में रोटरी क्लब से अशोक पॉल, हीना ठक्कर, सुनीत खिरवाल, विक्रम खिरवाल, महिला कॉलेज के डॉ अंजू बाला, प्रो संगीता लकड़ा, एम के हाशमी, डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ अरुणा कुमारी डॉ प्रशांत खरे, प्रो शीला सामद, प्रो सुजाता किस्पोट्टा, प्रो प्रीति देवगम , प्रो सितेंद्र रंजन सिंह, प्रो मदन मोहन मिश्रा, प्रो धनंजय कुमार, आदि तथा बीएड सेमेस्टर 1 की छात्राएं उपस्थित रही.

इसे भी पढ़ें: शराब घोटाले पर बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत को बताया ‘धृतराष्ट्र’, पूछे 6 सवाल

Related Articles

Back to top button