JamshedpurJharkhandNEWS

काशीडीह हाई स्कूल में जूनियर ब्लॉक के बच्चों व अभिभावकों ने किया पौधारोपण

Jamshedpur : जमशेदपुर के काशीडीह हाई स्कूल परिसर में जूनियर ब्लॉक के करीब 150 बच्चों एवं उनके अभिभावकों द्वारा बुधवार को पौधरोपण किया गया. इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय की को-कॉर्डिनेटर रीता मिश्रा ने बताया कि पौधरोपण का उद्देश्य बच्चों एवं अभिभावकों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना है. इस अभियान के जरिए बच्चों को प्रकृति संरक्षण का संकल्प दिलाया गया. उन्होंने बताया कि पौधारोपण कर बच्चे एवं अभिभावक काफी प्रसन्न नजर आये. साथ ही विद्यालय के प्रयासों की अभिभावकों ने सराहना भी की. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गार्डनर की अहम भूमिका रही.

ये भी पढ़ें- UDAIPUR MURDER CASE : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की, तेजस्वी यादव ने भी किया मांग का समर्थन

Related Articles

Back to top button