
Ranchi: राज्य के एक वरिष्ठ आईएएस ने सरकार और सरकार की व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जतायी है. कहते हैं, ऐसी व्यवस्था में काम करने से काफी असहज महसूस करता हूं. इन पर सरकार के प्रमुख विभाग की जिम्मेवारी भी है. नाम नहीं छापने की शर्त पर उन्होंने कहा कि राज्य में बहुमत की सरकार तो है लेकिन पॉलिटिक्ल मेच्योरिटी नहीं है. कोई भी मंत्री गंभीर विषयों को दो मिनट से अधिक सुनने को तैयार नहीं हैं. वे गंभीर व नीतिगत विषयों को विस्तार से सुनना ही नहीं चाहते. मंत्रियों को सही सुझाव देने पर वे इग्नोर भी करते हैं.
इसे भी पढ़ेंःबढ़ानी है सरकार को स्थापना दिवस की शोभा, इसलिए छात्रों को तीन माह तक नहीं मिलेंगे 21 हजार शिक्षक
आईएएस लॉबी भी है एक बड़ा फैक्टर
वरिष्ठ आईएएस अफसर ने कहा है कि प्रदेश में आईएएस लॉबी भी एक बड़ा फैक्टर है. अगर कोई आईएएस बेहतर काम कर रहा है तो सरकार से मिलकर एक नया रूप देने की कोशिश की जाती है. इस कारण परफॉरमेंस करने वाले अफसर फाइल करने से डरते हैं. अब तो नया ट्रेंड यह भी चल गया है कि छोटी-छोटी बातों में आईएएस अफसरों के बीच रिएक्शन ज्यादा होता है. कई आईएएस अफसरों के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में जाने के सवाल पर कहा कि परफॉरमेंस करने वाले अफसरों को छोटे-छोटे प्रोजेक्ट में डाल दिया जाता है, जिससे उन्हें एक्सपोजर नहीं मिल पाता. कुछ आईएएस निजी कारणों से भी प्रतिनियुक्ति में जाना चाहते हैं क्योंकि उनके बच्चों की पढ़ाई दिल्ली में चल रही होती है.
इसे भी पढ़ेंः2012 से 2017 तक झारखंड के 218 NGO का FCRA लाइसेंस रद्द कर चुका है गृह मंत्रालय
इन अफसरों ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में जाने का दिया है आवेदन
फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे और गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में जाने का आवेदन दिया है. इसके साथ ही अमित खरे, उदय प्रताप सिंह, राजीव कुमार, एनएन सिन्हा, सुरेंद्र सिंह, एसएस मीणा, एमएस भाटिया, अलका तिवारी, बीके त्रिपाठी और स्मिता चुग पहले से ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं.
इसे भी पढ़ेंःसफाई व्यवस्था नहीं होने से नाराज मोहल्लेवासी अब पीएम, सीएम को लिखेंगे पत्र
खंडेलवाल भी वीआरएस के लिये दे चुके हैं आवेदन
कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव केके खंडेलवाल भी वीआरएस के लिये आवेदन दे चुके हैं. इससे पहले पांच अफसर वीआरएस ले चुके हैं. जिसमें वीके चौहान, मुनीगला, विमल कीर्ति सिंह, जेबी तुबिद और संत कुमार वर्मा शामिल हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




