JharkhandRanchi

बरियातू इलाके में हजारीबाग का रहनेवाला बच्चा मिला, पुलिस परिजनों की कर रही तलाश

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना इलाके में हजारीबाग का रहनेवाला एक बच्चा मिला है. उस बच्चे को बरियातू थाने में रखा गया है. यह बच्चा बरियातू थाना के पास फल की दुकान के नजदीक से मिला है. बच्चे का नाम निखिल करमाली, पिता- निर्मल करमाली और माता का नाम पार्वती देवी है. बच्चा हजारीबाग के गिद्दी इलाके का रहनेवाला है. बच्चा पिंक टीशर्ट, हाई नेक और मेरून स्वेटर, ब्लू जींस और ब्लू जूता पहने हुए है. बच्चे का रंग सांवला है. बरियातू थाने की पुलिस बच्चों को बरामद कर थाने में रखे हुए है और परिजनों की तलाश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें – साहिबगंज में मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के ठिकानों पर सीबीआई की रेड

Related Articles

Back to top button