
Patna : बिहार पुलिस के दो जांबाजों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित करेंगे. ये दोनों जांबाज बिहार पुलिस की एसटीएफ में कार्यरत हैं. जिनका नाम अमरेन्द्र किशोर और संतोष कुमार सिंह है. इन दोनों को 51-51 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा. दोनों बिहार पुलिस के एसटीएफ़ में सब इंस्पेक्टर हैं और पहले भी अपनी वीरता और सेवा के लिए कई पुरस्कार जीत चुके हैं. संतोष कुमार सिंह साल 1999 से बिहार पुलिस में सेवारत हैं और वो भी एसटीएफ जैसे अहम विंग में काफी अच्छा काम कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : ममता बनर्जी को झटका, नंदीग्राम सीट चुनाव को लेकर सुनवाई 15 नवंबर तक टली
अमरेन्द्र किशोर को इससे पहले भी दो बार सीएम के हाथों पीएमजी सहित आंतरिक और गैलेंटरी समेत अन्य विभागीय पुरस्कार मिल चुके हैं, जबकि संतोष कुमार सिंह को भी दो बार गैलेंटरी समेत सराहनीय मेडल, आसूचना पदक, आंतरिक पदक मिल चुका है.
इसे भी पढ़ें :चाईबासाः जहां कदम-कदम पर बिछा है मौत का सामान
अमरेंद्र किशोर मूल रूप से अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव के रहनेवाले हैं, जो आरा के फ्रेंडस कॉलोनी में भी रहते हैं. जबकि संतोष कुमार सिंह शाहपुर थाना के महरजा गांव के निवासी हैं.
2009 बैच के बिहार पुलिस के सब-इंस्पेक्टर अमरेंद्र किशोर बिहार पुलिस की एसटीएफ विंग के अहम अंग हैं और कई बड़े ऑपरेशन्स को अंजाम दे चुके हैं.
इसे भी पढ़ें :धनबाद में फिर से शुरू हुआ कोयले का काला खेल, जानें किस थाना अंतर्गत कौन चला रहा है अवैध धंधा




