JharkhandLead NewsRanchi

मुख्यमंत्री कल नर्सिंग-आइटीआइ के 500 युवक-युवतियों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की विशेष प्रयोजन वाहिनी के रूप में कार्य कर रही प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित नर्सिंग /आई.टी.आई कौशल कॉलेज के युवक-युवतियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे.

इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में अनुसूचित जनजाति मंत्री चंपई सोरेन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे. इस अवसर पर नर्सिंग /आई.टी.आई कौशल कॉलेज एवं कल्याण गुरुकुल के 500 युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा.

वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आई.टी.आई कौशल कॉलेज की छात्राओं द्वारा संचालित सेवा कैफे का भी उद्घाटन करेंगे. इस सेवा कैफे का उद्देश्य एक सफल उद्यमी बनाने में छात्र-छात्राओं की मदद करना है. सेवा कैफे के माध्यम से विशेषकर छात्राओं में उद्यमिता संबंधी व्यावहारिक ज्ञान दिया जायेगा.

बता दें कि कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की एस.पी.वी प्रेझा फाउंडेशन कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 8 के तहत एक गैर लाभकारी संयुक्त उद्यम के रूप में कार्य कर रहा है. जिसके झारखंड के 24 जिलों में 28 कल्याण गुरुकुल, 8 नर्सिंग कौशल कॉलेज और एक आई.टी.आई कौशल कॉलेज है. इस परियोजना के माध्यम से अभी तक 30,000 से अधिक युवक-युवतियों को देश की नामी-गिरामी कंपनियों में रोजगार की प्राप्ति हुई है.

इसे भी पढ़ें – कृषि विभाग के साथ किसान संवादः जमीनी प्रभाव नहीं दिखाने वाली स्कीमों को तत्काल बंद करने की उठी मांग

Related Articles

Back to top button