JharkhandJharkhand PoliticsRanchi

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा उगलेंगे कई राज, उनसे भी होगी पूछताछ

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने किया ट्वीट, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संपत्ति का नहीं दे रहे हिसाब

Ranchi: एक हज़ार करोड़ से अधिक अवैध खनन घोटाले मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की टीम पिछले 7 घंटों से पूछताछ कर रही है. इस बीच गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा कि पूछताछ के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घबराहट में है और संपत्ति का हिसाब नहीं दे पा रहे हैं. ईडी की टीम जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ करेगी. पंकज मिश्रा के घर से छापेमारी के दौरान इडी की टीम को हेमंत सोरेन के नाम से ब्लैंक चेक बरामद हुआ था. जिसके बाद से ही कयास लगाई जा रही थी कि ईडी की टीम जल्द ही हेमंत सोरेन से पूछताछ कर सकती है. ईडी की टीम पहले ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को अवैध खनन घोटाले मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पंकज मिश्रा फिलहाल रिम्स में इलाजरत हैं. अवैध खनन घोटाले मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिली जानकारी के आधार पर पंकज मिश्रा से क्रॉस सवाल-जवाब करेगी.


इसे भी पढ़ें: सुदेश महतो ने सरकार पर लगाया निकाय चुनाव में पिछड़ों को राजनीतिक रूप से दरकिनार करने का आरोप

Related Articles

Back to top button