
Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भुपेन्दर सिंह ने गुरुवार को मंदिर समिति का विस्तार कर दिया. दो संरक्षक वाली समिति में एक मंदिर प्रभारी, एक महामंत्री, चार उपाध्यक्ष एवं चार मंत्री बनाये गए हैं. इसके अतिरिक्त एक कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी एवं सह मीडिया प्रभारी बनाये गए हैं. अध्यक्ष भुपेन्दर सिंह ने कहा कि सूर्य मंदिर कमेटी सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों के प्रति यूं ही सजग होकर धर्म जागरण, विश्व कल्याण और संस्कृति संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी.
नवगठित कमेटी का विस्तार इस प्रकार किया गया
मुख्य संरक्षक: रघुवर दास
संरक्षक: चंद्रगुप्त सिंह
अध्यक्ष :- भुपेन्दर सिंह
उपाध्यक्ष: अमरजीत सिंह राजा, संतोष यादव, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, महामंत्री: अखिलेश चौधरी, मंत्री: रूबी झा, कृष्ण मोहन सिंह, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, कोषाध्यक्ष: अधेन्दू बनर्जी, मंदिर प्रभारी: लक्ष्मीकांत सिंह, मीडिया प्रभारी: प्रेम झा, सह मीडिया प्रभारी: प्रमोद मिश्रा.
इसके अलावे कमेटी में 16 लोगों को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है जिनमें मिथिलेश सिंह यादव, कमलेश सिंह, रामबाबू तिवारी, संजीव सिंह, दिनेश कुमार, पवन अग्रवाल, चन्द्रशेखर मिश्रा, गुरुदेव सिंह राजा, गुंजन यादव, खेमलाल चौधरी, कुलवंत सिंह बंटी, संजय सिंह (बारीडीह बस्ती), सुशांतो पांडा, कमलेश साहू, ईश्वर लाल तिवारी एवं सरयू गोस्वामी शामिल है.




