Jamshedpur

सोनारी निर्मलनगर में खाना पकाते किशोरी जली, 18 घंटे बाद अस्पताल में कराया भर्ती

Jamshedpur :  सोनारी निर्मल नगर में खाना बनाते समय 15 वर्षीय सुनीता जोजो मंगलवार की शाम को झुलस गयी. घटना के बाद परिवार के लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के बजाए 18 घंटे के बाद एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. घटना में वह काफी जल गयी है.

गुल का चुल्हा जलाते समय हुई घटना

सुनीता की मां सुकुरमणी ने बताया कि मंगलवार की शाम 7 बजे सुनिता गुल का चुल्हा जला रही थी. इस बीच ही चुन्नी में पहले आग लगी थी. इसके बाद पूरे शरीर में पकड़ लिया. चिल्लाने पर छोटा भाई पहुंचा था और आग को किसी तरह से बुझाने का काम किया. घटना के समय सुकुरमणी काम पर गयी हुई थी

इसे भी पढ़ें- आग तापते समय 10 साल की बच्ची झुलसी, घर पर थी अकेली

Related Articles

Back to top button