
Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह रांगाटाड़ में 10 साल की एक बच्ची आग तापते समय बुधवार को अपने घर में ही झुलस गयी. घटना के समय वह घर पर अकेली ही थी. सूचना पाकर परिवार के लोगों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया है.
लकड़ी का चूल्हा जलाकर बैठी थी ममता
10 वर्षीय ममता के परिजनों ने बताया कि वह घर पर अकेली ही थी. पिता काम पर गये हुए थे और मां सुभद्रा देवी भी बाहर ही थी. आग तापते समय ही कपड़े में आग लग गयी. चिल्लाने की आवाज सुनकर मां और आस-पड़ोस के लोग दौड़े और आग को बुझाने का काम किया.




