JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

मुख्यमंत्री जातीय जनगणना के मुद्दे पर राज्य की जनता को बरगलाना बंद करें : सुदेश महतो

Ranchi: हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई और पार्टी के भावी केंद्रीय समिति का स्वरूप तय किया गया.इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पार्टी के केंद्रीय समिति में 50 प्रतिशत युवा सदस्य होंगे जिनकी उम्र 40 वर्ष से कम होगी इसके साथ ही समिति में 30 प्रतिशत महिला पदाधिकारी भी होंगी.

सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य के आबादी के आधार पर केंद्रीय समिति में पदाधिकारियों को स्थान दिया जाएगा. राज्य के सभी प्रखंड और नगर निकाय से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने वाले कम से कम एक महिला एवं एक पुरुष केंद्रीय समिति में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे.

बैठक में शामिल हुए सभी लोगों को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी अनुशासन से ही लक्ष्य तक पहुँच सकती है. राज्य में पार्टी की जड़े मजबूत करनी होगी। पार्टी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सभी पर। सभी को मिलकर जिम्मेदारी लेते हुए तीन महीने के अंदर एक लाख सक्रिय सदस्यों को पार्टी से जोड़ना है.महाधिवेशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के बड़ी आबादी पर महाधिवेशन का साकारत्मक असर है, लोग महाधिवेशन के सोच और प्रयास को सराह रहे हैं. महाधिवेशन में लिए गए संकल्पों को अब धरातल पर उतारने का समय आ गया है.

इस दौरान सुदेश महतो ने जातीय जनगणना को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जातीय जनगणना के मुद्दे पर राज्य की जनता को चिट्टी लिख कर और अन्य तरिके से बरगलाना बंद करे और जल्द से जल्द जातीय जनगणना करवाएं। यह मुख्यमंत्री के एकाधिकार का विषय है। जातीय जनगणना इस राज्य में रहने वाले हर वर्ग के लोगों के लिए बहुत आवश्यक है। इसके आधार पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं जिससे अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति का भी विकास हो पाए.इस बैठक में पार्टी के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, जिला परषिद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी जिला अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रमुख नेता शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button