
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीएसई और आइसीएसई बोर्ड के साथ जैक का भी रिजल्ट प्रकाशित करने का निर्देश स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को दिया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि चूंकि सीबीएसई और आइसीएसई और कई अन्य राज्यों के द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षा रद्द करने के साथ परीक्षाफल के प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
इसे भी पढ़ें :जून में नहीं हो पायेंगे सड़क और पुल के टेंडर, जानिए क्या है वजह
ऐसे में झारखंड बोर्ड से पंजीकृत विद्यार्थियों के हित में आवश्यक होगा कि अन्य सभी बोर्ड के साथ ही अथवा उसके कुछ दिन पहले या तुरंत बाद झारखंड बोर्ड का परीक्षाफल प्रकाशन सुनिश्चित हो.
इसे लेकर मुख्यमंत्री ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को अहम निर्देश दिये हैं, ताकि महाविद्यालय में शुरू होनेवाली नामांकन प्रक्रिया में झारखंड बोर्ड के विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.
ज्ञात हो कि कोविड-19 महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार ने गुरुवार को झारखंड एकेडमिक काउन्सिल की वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा- 2021 को रद्द कर दिया है.
इसे भी पढ़ें :बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन प्रकिया इस तारीख से होगी शुरू




