
Ranchi : कोरोना की रफ्तार में कमी के बाद अब विभिन्न विभागों में विकास योजनाओं और रूटीन कार्यों को पटरी पर लाने की कवायद चल रही है. राज्य में बड़े पैमाने पर सड़कों और पुलों का काम शुरू किया जाना है, लेकिन अब इस महीने इनके टेंडर पूरी होने के आसार कम हैं.
वजह यह कि वर्क्स डिपार्टमेंट्स के लिए शेड्यूल ऑफ रेट अब नये सिरे से तय किये जा रहे हैं और इस वजह से सड़कों और पुलों की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) भी रिवाइज होगी.
जिन सड़कों और पुलों के टेंडर निकल चुके हैं, उनकी समय सीमा भी बढ़ायी जा रही है ताकि नये रेट के अनुसार प्रोजेक्ट तैयार कर उसकी स्वीकृति ली जा सके.
इसे भी पढ़ें :जानिये दीदी का दामन थामने के बाद BJP के बारे में क्या बोल गये मुकुल राय
एसओआर और डीपीआर में गुजर जायेगा जून
पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत ली जाने वाली सड़क-पुल की योजनाओं के लिए पहले से तैयार डीपीआर में बदलाव के लिए संबंधित कंसल्टेंट इंजीनियरों को निर्देश दिया जा रहा है.
इसके तहत कंस्ट्रक्शंस मटेरियल की मौजूदा बाजार दर पर एसओआर (शेड्यूल ऑफ रेट) और डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जायेगी.
इसे भी पढ़ें –कभी मांझी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले तेजप्रताप, आज उनसे मार्गदर्शन लेने पहुंचे
इस पूरी प्रक्रिया में लगभग पूरा जून में निकल जायेगा. उसके बाद ही टेंडर आदि कर काम निकालने का प्रक्रिया शुरू होगी. बता दें कि लगभग डेढ़ साल से वर्क्स विभागों में नया शेड्यूल ऑफ रेट बनाया जा रहा है.
बीते माह इसे फाइनल भी कर दिया गया था और सरकार की सहमति के बाद पथ निर्माण विभाग में अधिसूचित भी कर दिया गया. ठेकेदारों और विशेषज्ञों के कहने पर इसमें फिर से बदलाव किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :कैंपा की जिस राशि से करना था पौधारोपण, उससे पलामू टाइगर रिजर्व में खड़ी कर दी दीवार




