
Giridih: आईसीएसई बोर्ड के दसवीं और बारहवीं परीक्षा के परिणाम सोमवार को जारी हुआ. गिरिडीह के इकलौते आईसीएसई बोर्ड संचालित कार्मेल स्कूल के छात्रों ने भी दमदार प्रदर्शन किया. स्कूल की प्रिंसिपल और शिक्षक निर्मल झा, जोयस स्मार्ट समेत अन्य टीचर्स ने सफल प्रतिभागियों को बधाई दिया.

आईसीएसई बोर्ड के बारहवीं क्लास में साइंस में स्कूल टॉपर निशिता रही, जिसने 93.75 प्रतिशत अंक हासिल की. जबकि 78 अंक हासिल करने वाली आलिया फातिमा दूसरे स्थान पर रही, तीसरे स्थान पर 76.75 अंक लाने वाले मारग्रेट रहे. साइंस के इन तीनों स्कूल टॉपर सोमवार को अपने पैरेंट्स के साथ स्कूल पहुंचे. जहां स्कूल की प्रिंसिपल के साथ शिक्षकों ने सफल बच्चों को लगन और मेहनत के साथ पढ़ने का सुझाव दिया. स्कूल टॉपर निशिता शहर के डॉक्टर लाइन निवासी पिंकू बरनवाल की बेटी है. बेटी की सफलता पर माता पिता दोनों ही उत्साहित हैं.

इधर स्कूल के कॉमर्स टॉपर छात्रों में शहर के भंडारीडीह की बंटी सलूजा की बेटी नीत कौर सलूजा ने 80.75 प्रतिशत अंक हासिल की तो दूसरी टॉपर श्रुति कुमारी रही, जिसने कॉमर्स में 70.25 प्रतिशत अंक हासिल की. वहीं 10वीं में सान्वी छापरिया 98 प्रतिशत अंक हासिल की है. तो प्रियांशु ने भी 95.80, आमिर हसन ने भी 95 प्रतिश अंक हासिल किया.





