GiridihJharkhandLead NewsTOP SLIDER

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, 50 हजार लीटर दूध उत्पादन के प्लांट की रखी आधारशिला

पीएम समेत भाजपा पर साधा निशाना साधा

Giridih : राज्य के सीएम चंपाई सोरेन सोमवार को गिरिडीह पहुंचे. हवाई अड्डा में सीएम का स्वागत डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक कुमार शर्मा के साथ डीडीसी दीपक दुबे समेत अन्य अधिकारियों और जेएमएम के नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने बुके देकर किया. इस दौरान सीएम के साथ सीएम के प्रधान सचिव अरवा राजकमल भी गिरिडीह पहुंचे. हवाई अड्डा में ही बगोदर विधायक विनोद सिंह, पूर्व विधायक सरफराज अहमद, निजामदुद्दीन अंसारी समेत कई नेताओं ने भी सीएम का स्वागत किया. इसके बाद सीएम ने डुमरी रोड स्थित योगीटांड़ में कृषि विभाग द्वारा प्रस्तावित 66.69 करोड़ रुपये की लागत से बननेवाले डेयरी प्लांट की आधारशिला रखी. मौके पर सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि 66.69 करोड़ की लागत से कृषि विभाग का डेयरी प्लांट गिरिडीह के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा. इस प्लांट से 50 हजार लीटर दूध तैयार होगा. सीएम ने कहा कि ग्रामीणों इलाकों की संस्कृति में दूध उत्पादन की भूमिका काफी मायने रखती है. ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में डेयरी प्लांट की भूमिका खास रहती है.

मौके पर सीएम चंपाई सोरेन ने भाजपा की सरकारों पर जम कर निशाना साधा और कहा कि ग्रामीणों को किस चीज की जरूरत है इसका ध्यान कभी भाजपा की सरकार ने नहीं रखा. जब हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कांग्रेस और आरजेडी के सहयोग से सरकार बनी, तो हेमंत सरकार ने ग्रामीण इलाकों में तेजी से विकास के कार्यों की शुरुआत की. सीएम ने कहा कि धनबाद के सिंदरी में यूरिया उत्पादन पर भी ध्यान रखा गया. किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करना शुरू किया गया. हेमंत सरकार ने सुखाड़ का ध्यान रखते हुए किसानों को राहत दिलाने का प्रयास किया. गिरिडीह का डेयरी प्लांट गरीबों के जीवन को आत्म निर्भर बनाने के लिए शुरू किया गया है. सीएम ने कहा कि राज्य की आर्थिक और सामाजिक व्यस्था की चिंता कभी भाजपा ने नहीं समझी. सीएम ने इस दौरान पीएम मोदी पर भी हमला बोला और कहा कि पीएम आते हैं तो ट्रेन सुविधा बढ़ाने का वादा करते हैं, लेकिन जरूरत क्या है, इससे मतलब नहीं. तीन महीने के बाद अबुआ आवास योजना में बढ़ोतरी की जायेगी.

इसे भी पढ़ें- हाइकोर्ट ने रांची नगर निगम से कहा- गर्मी में राजधानी रांची में पेयजल की समस्या न हो इसके लिए क्या है प्लान? अवैध डीप बोरिंग पर करें नियंत्रण

Related Articles

Back to top button