
Ranchi : झारखंड राज्य स्थापना दिवस, 2016 (13 -15 नवंबर) के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में गायिका सुनिधि चौहान के कार्यक्रम और विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के बीच टी-शर्ट और मिठाई तथा टॉफी वितरण में बांटी गयी थी. इसमें कथित तौर पर गड़बड़ी की शिकायत की गयी थी. मुख्ययमंत्री हेमंत सोरेन ने अब इसकी जांच एसीबी से कराने को अनुमति दे दी है.
इसे भी पढ़ें:धड़ल्ले से हो रहा कोयले का अवैध कारोबार, पुलिस ने भी स्वीकारा, लेकिन कार्रवाई नहीं…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं से संबंधित अनियमितता की मिली शिकायतों के मद्देनजर एसीबी जांच के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है.
ज्ञात हो कि वर्ष 2016 के राज्य स्थापना दिवस समारोह के आयोजन में गड़बड़ी हुई थी. अनियमितता को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका सुनवाई के लिए विचाराधीन है.
इसे भी पढ़ें:भाजपा सांसद निशिकांत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस दिया




