
Ranchi: राज्य सरकार द्वारा अपने पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिशु देखभाल अवकाश की सुविधा दिए जाने पर झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने सरकार के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की है. इस सिलसिले में संघ के महिला पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव, झारखंड से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया. ज्ञात हो कि केंद्र की तर्ज पर शिशु देखभाल अवकाश की मांग सचिवालय सेवा संघ द्वारा लंबे समय से की जा रही थी.
उल्लेखनीय है को सचिवालय सेवा के पदाधिकारियों द्वारा अपनी अन्य लंबित मांगों को लेकर कल सचिवालय का घेराव भीं किया गया था और मांगों के पूरा न होने पर आंदोलन का रास्ता भी अपनाने की बात कही है. मुख्य सचिव से मिलने वाले पदाधिकारियों में नीलम, मनीषा, निधि, दीप्ति एवं अष्टमी शामिल थे.




