JharkhandRanchi

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की मतदाताओं से अपील, वोट देने के पहले लें वोटर पर्ची

Ranchi : झारखंड के चार सीटों पर सोमवार छह मई को होनेवाली वोटिंग के लिए राज्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यांग्ते ने मतदाताओं से वोटर पर्ची लेने की अपील की है.

उन्होंने रांची, खूंटी, हजारीबाग और कोडरमा के 65.87 लाख मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे अपने नाम की पुष्टि मतदाता सूची में जाकर अवश्य कर लें. मतदान से पहले वोटर पर्ची लेकर ही वोट डालने पहुंचे.

इसे भी पढ़ें – 71 साल बाद भी नहीं बनी पक्‍की सड़क, गांव में कोई अपने लड़के-लड़कियों की शादी नहीं करता चाहता

1950 नंबर पर एसएमएस कर जानकारी ले सकते हैं मतदाता

उन्होंने कहा है कि जिन मतदाताओं को अब तक वोटर स्लीप नहीं मिला है, वे अपने बूथ नंबर और विधानसभा क्षेत्र का नाम देकर 1950 नंबर पर एसएमएस कर जानकारी ले सकते हैं.

उन्होंने मतदाता सूची में वोटरों को अपना नाम देखने को कहा है और समय रहते इसकी जांच भी करने का आग्रह किया है. उन्होंने अपने ट्वीटर एकाउंट से भी आम मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश दिया है.

इसे भी पढ़ें – नगर निगम का यूनिक वर्क स्टाइलः अटल वेंडर मार्केट बनाने के लिए न जन सुनवाई, न अंकेक्षण और न ट्रैफिक…

मतदाता छह मई को मतदान जरूर करें : रांची डीसी

इधर रांची के उपायुक्त सह जिला निर्वाची पदाधिकारी राय महिमापत रे ने कहा है कि सभी मतदाता छह मई को मतदान अवश्य करें. पोलिंग स्टेशन की जानकारी लेने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर वोटर परची प्राप्त करने की सलाह उन्होंने दी है.

इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन 1950 में 10 मिनट के अंदर पोलिंग बूथ की जानकारी लेने का सुझाव भी दिया है. उन्होंने कहा है कि अपने नाम की खोज मतदाता nvsp.in वेबसाइट पर भी कर सकते हैं. इतना ही नहीं निर्वाचन आयोग के हेल्पलाइन नंबर 1950 पर <इसीआइ>स्पेश<इपिक नंबर> टाइप कर भेजने पर भी पोलिंग बूथ का पता किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button