
Ramgarh : जिले के मांडू थाना क्षेत्र में अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने मांडू के एसबीआई शाखा के एटीएम को उखाड़ा और अपने साथ ले गये. एटीएम के अंदर रखे 42 लाख 75 हजार रूपये अपराधियों ने लूट लिया.
और एटीएम को कुज्जु थाना क्षेत्र के बेंगाबाग एनएच 33 के पास फेंककर फरार गये. पुलिस ने मौके से एटीएम को बरामद कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है. इस घटना के पीछे वजह एटीएम में सुरक्षा गार्ड का नहीं होना बताया जा रहा है.
एटीएम मशीन उखाड़कर अपने साथ ले गए थे अपराधी
जानकारी के अनुसार, मांडू थाना क्षेत्र के मांडू एसबीआई शाखा के एटीएम को अपराधियों ने देर उखाड़ा और अपने साथ ले गये. जिसके बाद एटीएम में रखे करीब 42 लाख 75 हजार रुपया अपराधियों ने एटीएम तोड़कर निकाल लिये. वहीं अपराधियों ने जिस सफाई से इस घटना को अंजाम दिया है, पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाई.
इसे भी पढ़ें – 71 साल बाद भी नहीं बनी पक्की सड़क, गांव में कोई अपने लड़के-लड़कियों की शादी नहीं करता चाहता
बरामद हुआ टूटा हुआ एटीएम
रामगढ़ के मांडू एसबीआई ब्रांच से अपराधियों ने जिस एटीएम को उखाड़ा था, उसे रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने कुज्जु थाना क्षेत्र के बेंगाबाग एनएच 33 के पास देखा.
फिर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर एटीएम को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में शुरू कर दी है. वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस देर से मौके पर पहुंची.
देर रात दिया गया घटना का अंजाम
इस बारे में मांडू थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात अपराधी एटीएम को उखाड़ ले गये और लूट की घटना को अंजाम दिया. साथ ही प्रभारी ने कहा कि एटीएम में कितनी रकम थी, अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है.
उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारियों की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि अपराधियों ने कितने रुपए लूटे है. फिलहाल जांच जारी है और जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – नगर निगम का यूनिक वर्क स्टाइलः अटल वेंडर मार्केट बनाने के लिए न जन सुनवाई, न अंकेक्षण और न ट्रैफिक…




