Jamshedpur

छठ महापर्व : दिन के डेढ़ बजे से ही दउरा लेकर घाट के लिए निकले श्रद्धालु

Jamshedpur :  छठ महापर्व का पहला अर्घ्य बुधवार को कुछ घंटे के बाद ही दिया जाना है. इसके पहले छठ पर्व करने वाले परिवार के लोग और श्रद्धालुओं दिन के डेढ़ बजे से ही छठ घाट के लिए निकल गए हैं. छठ व्रति को भी परिवार के लोग श्रद्धाभाव से घाट पर लेकर जा रहे हैं. कई तो घाट पर पहुंच गए हैं और कुछ निकलने की तैयारी में हैं.

सूर्य मंदिर का भी कम नहीं है आकर्षण

तालाबों की बात करें तो सूर्य मंदिर तालाब का आकर्षण कहीं से भी कम नहीं है. यहां पर ही श्रद्धालुओं को दिन के एक बजे से आते हुए देखा गया. लोगों की भीड़ जुटने लगी थी. चारों चरफ छठी मईया के गीत बज रहे थे. पूरा वातावरण छठी मईया में रमा हुआ है.

आज भी जारी सिर पर दउरा उठाने का चलन

सिर पर दउरा उठाने का चलन आज भी जारी है. बुधवार को भी इसे देखने को मिला है. जिनके घर में कोई बेटा नहीं है तो बेटी भी दउरा उठाती है. भले ही जमाना बदल गया हो लेकिन परंपरा आज भी अपनी जगह पर कायम है.

इसे भी पढ़ें- छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, बुधवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को  देंगे अर्घ्य

 

 

 

Related Articles

Back to top button