
Chatra : चतरा पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध फिर एक बड़ी सफलता हांथ लगी है. लावालौंग थाना पुलिस ने मंगलवार को एक एरिया कमांडर को स्वचालित इंसास हथियार व 10 राउंड जिंदा कारतूस व एक मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली का नाम किशुन गंझू उर्फ समीर दा बताया जा रहा है.
एसपी ऋषभ कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि किशुन गंझू लावालौंग क्षेत्र के कल्याणपुर के पारटांड़ गांव आया हुआ है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी विवेक कुमार दल-बल के साथ पहुंचकर एरिया कमांडर को गिरफ्तार किया.
इसे भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की CBSE और ICSE की 12वीं परीक्षा रद्द करने के खिलाफ याचिकाएं, जानिये क्या कहा
नक्सली कमांडर की गिरफ्तारी में एसडीपीओ आलोक प्रियदर्शी, सीआरपीएफ 190 बटालियन के सहायक कमांडेंट गिरीश कुमार, थाना प्रभारी विवेक कुमार, परि पुअनि अनिरुद्ध सिंह, हवलदार जयप्रकाश बेक, आरक्षी पंकज कुमार, राहुल कुमार, चरकु यादव सहित अन्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें :25 जून को भाजपा मनायेगी आपातकाल विरोध दिवस




