
Chatra: हजारीबाग के बरही में हुए रूपेश हत्याकांड के विरोध में युवाओं ने जनआक्रोश रैली निकाली और सरकार ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. रैली में शामिल युवाओं का कहना है कि राज्य सरकार मॉब लिंचिंग के आरोपियों को संरक्षण दे रही है. कार्रवाई नहीं होने पर इन लोगों ने उग्र आंदोलन की बात की.
इधर विरोध प्रदर्शन को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई. एसडीओ मुमताज अंसारी, एसडीपीओ अविनाश कुमार, बीडीओ गणेश रजक, सीओ भागीरथी महतो व थाना प्रभारी लव कुमार समेत तमाम अधिकारी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:झारखंड में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल में शिक्षक बनने के लिए जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य




