
Ranchi : चतरा पुलिस ने दो इनामी नक्सली की संपत्ति कुर्क की है. भाकपा माओवादी के 10 लाख इनामी शीर्ष जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ लखन यादव के बिहार के गया जिले में स्थित नकटिया में संपत्ति कुर्क की है. वही 5 लाख के इनामी संतोष भुइयां के चतरा स्थित केवालिया में संपत्ति कुर्क की गयी है. अमरजीत यादव हंटरगंज थाना (कांड संख्या 16 /16) में दर्ज एक मामले में फरार चल रहे थे. कोर्ट के आदेश पर गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र स्थित नकटिया में बाराचट्टी पुलिस के सहयोग से चल संपत्ति की कुर्की की गयी. वही 5 लाख के इनामी सब जोनल कमांडर संतोष भुइयां हंटरगंज थाना (कांड संख्या 156/16) में दर्ज एक मामले में फरार चल रहा था. कोर्ट से आदेश मिलने पर प्रतापपुर थाना क्षेत्र के केवालिया स्थित चल संपत्ति कुर्की की गयी.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand : उच्च शिक्षा सचिव हाईकोर्ट में हुए हाजिर, दायर किया प्रतिशपथ पत्र, मिली कोर्ट में उपस्थिति से छूट




