ChatraLead News

चतराः पुलिस के लिए सरदर्द बने दिलचंद गंझू को कुन्दा पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार सब जोनल कमांडर पर विभिन्न थानों में दर्ज हैं 11 मामले

Chatra:  चतरा के कुन्दा बाजार टांड़ से पुलिस ने तृतीय सम्मेलन प्रस्तुती कमेटी (टीएसपीसी) के सबजोनल कमांडर दिलचंद गंझु को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दिलचंद पर कुन्दा थाना के अलावा विभिन्न थानों में 11 मामले दर्ज हैं.

बता दें कि दिलचंद ने संगठन का दामन 8 वर्ष पूर्व जोनल कमांडर कर्मपाल के टीम में शामिल हुए था. इसके बाद दिलचंद ने आरिफ की टीम में काम किया. इसके बाद इसके कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने इसे पहले एरिया और फिर सब जोनल कमांडर का दायित्व सौंपा.

इसे भी पढ़ेंः लंबित मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों ने मानव श्रृंखला बनायी, मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

थाना प्रभारी रामचंद्र राम ने बताया कि सबजोनल कमांडर दिलचंद गंझु को कुन्दा बाजार में होने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे बाजार से धर दबोचा गया. छापामारी अभियान में कुन्दा थाना प्रभारी रामवृक्ष राम ,एएसआइ गोकर्ण कुमार , पीएसआइ भोलानाथ प्रमाणिक ,पीएसआइ मुकेश कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल थे.

इसे भी पढ़ेंः रांचीः तिरंगे में लिपट कर आया चान्हो का लाल, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Related Articles

Back to top button