JharkhandLead NewsRanchi

मौसम में जारी रहेगा बदलाव, 12 मार्च तक खिलेगी धूप, 13 को बारिश की संभावना

Ranchi : राजधानी के मौसम में आनेवाले दिनों में बदलाव जारी रहेगा. ऐसे में आनेवाले दिनों में छिटपुट बारिश के साथ आंशिक बादल छाये रहेंगे. वहीं बीच बीच में धूप का असर भी देखा जायेगा. इसकी जानकारी मौसम विज्ञान केंद्र ने दी है. मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि 7 मार्च को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है. इसमें दक्षिणी और मध्य हिस्से शामिल हैं. जबकि 8 मार्च से 12 मार्च तक राज्य का मौसम साफ रहेगा. इस दौरान दिन के समय धूप होने से लोगों को गर्मी का एहसास होगा. वहीं, 13 मार्च को राज्य के कुछ हिस्से में बारिश की संभावना है. इसमें दक्षिणी और निकटवर्ती भाग शामिल हैं. जिसमें सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, रांची, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, बोकारो जिले शामिल हैं. केंद्र के अनुसार 13 मार्च को इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है.

राजधानी रांची की बात करें तो 8 से 12 मार्च तक राजधानी का मौसम साफ रहेगा. 13 मार्च को राजधानी में बारिश और थंडरिंग की संभावना है. आनेवाले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई वृद्धि नहीं होगी. इसके बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी. जो तीन डिग्री तक की होगी. वहीं, 13 मार्च तक राज्य का औसतन अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनावः भड़काऊ संदेश और चुनाव में बाधा पहुंचाने वाले की खैर नहीं, नंबर पर कर सकते है शिकायत

Related Articles

Back to top button