
- कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने दिया था 31 दिसंबर तक चुनाव कराने का निर्देश
Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉर्मस एडं इंडस्ट्रीज के चुनाव की तारीख अगले सप्ताह तय हो जायेगी. 24 नवंबर को चेंबर कार्यकारिणी की बैठक होगी. इसमें चुनाव की तारीख, ऑडिटेड रिपोर्ट समेत अन्य जानकारियां पास की जायेंगी. चेंबर अध्यक्ष कुणाल आजमानी ने कहा कि 19 नवंबर की तारीख कार्यकारिणी की बैठक के लिए तय की गयी थी, लेकिन छठ पूजा और ऑडिटर के बाहर जाने के कारण बैठक की तारीख बदली गयी.
उन्होंने बताया कि चुनावी गाइडलाइन के लिए कॉरपोरेट मंत्रालय को चिठ्ठी लिखी गयी है. जिसमें कोरोना को ध्यान में रखते हुए चुनाव कराने का निर्देश मांग गया है. कार्यकारिणी बैठक में चुनाव की तारीख तय की जायेगी. वहीं मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद चुनाव संपन्न कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि इसके पहले चुनाव आयोग से भी पत्राचार किया गया था. लेकिन इस चुनाव पर निर्देश कॉरपोरेट मंत्रालय की ओर से दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन, पीएम सहित कई नेताओं ने शोक जताया
चुनाव से पहले होगी एजीएम
महासचिव धीरज तनेजा ने कहा कि इस चुनाव में तारीख तय होने के बाद सदस्यों को नोटिस भेजा जायेगा. जिसके बाद सदस्य इसकी तैयारी करेंगे. कार्यकारिणी में ऑडिटेड रिपोर्ट समेत अन्य पर स्वीकति ले ली जायेगी. चुनाव की तारीख के साथ ही एजीएम की तारीख भी तय की जायेगी. बता दें सितंबर में मंत्रालय की ओर से कंपनियों के चुनाव को एक्सटेंशन दिया गया था.
पहले ही बैलेंस शीट समेत अन्य प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी गयी है. मंत्रालय और रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी के तहत चुनाव कराया जायेगा. कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के निर्देश के बाद ही आगामी कार्यकारिणी का कार्यकाल आदि तय किया जायेगा. पिछले साल 15 सितंबर को चेंबर चुनाव हुआ था. पिछले साल चेंबर कार्यकारिणी चुनाव 15 सितंबर को हुआ था. यहां 27 सदस्य हैं.
जिसमें छह सदस्य क्षेत्रीय प्रतिनिधि और 21 रांची के प्रतिनिधि हैं. चेंबर में लगभग 3700 सदस्य हैं. सितंबर में कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने सभी कंपनियों को 31 दिसंबर तक चुनाव कराने का निर्देश दिया था. लॉकडाउन और कोरोना महामारी को देखते हुए यह निर्देश दिया गया था.
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा रोकने पर मनोज तिवारी ने केजरीवाल को कहे अपशब्द




