
Ranchi : गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा का बुधवार को निधन हो गया. वे शुरू से जनसंघ से जुड़ी रही हैं। भाजपा की प्रभावी नेता थीं। उनका जन्म 27 नवंबर 1942 को मुजफ्फरपुर में हुआ था.
उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी उनके निधन पर शोक जताया है.
इसे भी पढ़ें:कंगना रनौत व उनकी बहन रंगोली को मुंबई पुलिस ने किया समन
मृदुला सिन्हा एक सफल राजनीतिज्ञ के अलावा अच्छी लेखिका भी थीं. उनके लेख कई पत्र-पजत्रिकाओं में छपते थे. वह लोक परंपराओं की भी जानकार थीं और इस विषय पर उनके लेख काफी पसंद किये जाते थे.
लोक आस्था के महापर्व छठ महापर्व पर जब लिखती थीं, तो लगता था जैसे-गांव की मिट्टी की सोंधी सुगंध बिखर गयी हो. लेखन के साथ-साथ उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया.
इसे भी पढ़ें: निजी प्रैक्टिस करनेवाले डॉक्टर भी ले सकेंगे रिम्स में क्लास, प्रस्ताव हो रहा तैयार




