ChhathNational

दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा रोकने पर मनोज तिवारी ने केजरीवाल को कहे अपशब्द

  • केजरीवाल सरकार और दिल्ली भाजपा के बीच जुबानी जंग हुई तेज

New Delhi: देश में कोरोना के कहर के बीच सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुरू हो गया है. वहीं दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा करने पर केजरीवाल सरकार ने रोक लगायी है. इस मामले को लेकर केजरीवाल सरकार और दिल्ली भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गयी है. इस कड़ी में दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है.

इसे भी पढ़ें: गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन, पीएम सहित कई नेताओं ने शोक जताया

खबरों का हवाला देते हुए किया ये ट्वीट

मनोज तिवारी ने कुछ खबरों का हवाला देते हुए ट्वीट में लिखा कि कोरोना के सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन कर आप छठ नहीं करने देंगे और गाइडलाइंस सेंटर से मांगने का झूठा ड्रामा अपने लोगों से करवाते है..तो बताए,ये 24 घंटे शराब परोसने के लिए आवेदन कौन से गाइडलाइंस को फॉलो कर ली थी, बोलो मुख्यमंत्री.

 


इसे भी पढ़ें: निजी प्रैक्टिस करनेवाले डॉक्टर भी ले सकेंगे रिम्स में क्लास, प्रस्ताव हो रहा तैयार

दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार के फैसले को सही बताया था

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण राज्य सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा की अनुमति नहीं दी है और दिल्ली हाई कोर्ट ने इस फैसले को सही बताया है।

इससे पहले मनोज तिवारी ने मंगलवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था.

कहा, यूपी और बिहार के लोगों से नाराज होकर वे ऐसा कर रहे हैं

उन्होंने कहा था कि लॉकडाउन के दौरान भी दिल्ली के सीएम की रुचि शराब की दुकानों को खुलवाने में थी. केजरीवाल छठ पूजा की परंपरा को बिगाड़ना चाह रहे हैं. यूपी और बिहार के लोगों से नाराज होकर वे ऐसा कर रहे हैं. छठ पूजा करने के लिए लोगों को नियमों के तहत छूट देनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत व उनकी बहन रंगोली को मुंबई पुलिस ने किया समन

Related Articles

Back to top button