JharkhandRanchi

चेंबर चुनावः कुणाल आजमानी और किशोर मंत्री गुट के बीच होगा मुकाबला

Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एडं इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआइ) का चुनाव 8 सितंबर को होना है. चुनाव के पूर्व चेंबर सदस्य चुनावी रणनीति बनाने में जुट गये हैं. सूत्रों की मानें तो इस बार चेंबर अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान महासचिव कुणाल आजमानी और किशोर मंत्री के बीच मुकाबला होगा. पिछले चुनाव में किशोर मंत्री ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया था. आरडी सिंह की दावेदारी के लिए उन्होंने नॉमिनेशन किया था. ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि इस बार चेंबर अध्यक्ष कौन बनता है.

इसे भी पढ़ें – कॉग्निजेंट और कर्मचारियों की कर सकती है छंटनी, नये लोगों की नहीं हो रही ज्वाइनिंग

चेंबर के नियमों में नहीं ग्रुप में चुनाव लड़ना

चेंबर चुनाव में जीते हुए 21 सदस्यों में वोटिंग की जाती है. इसी के आधार पर अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है. अध्यक्ष बनाने के लिए ही चेंबर में पूर्व से ग्रुप बनाये जाते हैं. जिस ग्रुप के लोग चुनाव में जीत हासिल करेंगे, उसी ग्रुप के लीडर को अध्यक्ष बनाया जाता है. हालांकि जानकारी मिली है कि चेंबर के नियम कानूनों के अनुसार ग्रुप में चुनाव लड़ने का कोई कॉन्सेप्ट नहीं है. चुनाव उम्मीदवारों को अकेले ही लड़ना है. लेकिन अध्यक्ष पर काबिज होने के लिए चेंबर में ग्रुप बनाने की परंपरा बन चुकी है. जो पिछले आठ दस सालों से लगातार जारी है.

इसे भी पढ़ें – अरुण जेटली  की हालत  नाजुक, केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह जेटली से मिलने एम्स पहुंचे

3492 वोट पड़ेंगे चुनाव में

इस चुनाव में कुल 3414 वोटर वोट देंगे. जिसमें से 3088 आजीवन सदस्य, 235 साधारण सदस्य, 160 एफिलिएटेड सदस्य हैं. इन 160 में से 78 सदस्यों को दो-दो वोट देने का अधिकार प्राप्त है. कारपोरेट से 14 सदस्य हैं. वहीं दो पेट्रॉन हैं. ऐसे में कुल वोट 3492 पड़ेंगे. इस बार 111 नये सदस्य अपना वोट देंगे.

जानें कब क्या होना है चेंबर चुनाव में

इच्छुक प्रत्याशी 21 से 24 अगस्त तक नामाकंन भर सकते हैं. जो चेंबर कार्यालय में दिन के चार बजे तक लिया जायेगा. स्क्रूटनी 24 अगस्त को शाम चार बजे से होनी है. प्रत्याशी 27 अगस्त को शाम चार बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. वहीं चुनाव पूर्व 7 सितंबर को आम सभा होगी और आठ सितंबर को चुनाव. चुनाव के लगभग एक सप्ताह बाद रिजल्ट जारी किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – अरुण जेटली  की हालत  नाजुक, केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह जेटली से मिलने एम्स पहुंचे

Related Articles

Back to top button