Crime NewsJamshedpurJharkhand

चाकुलिया : रसोइये का शव नाले से मिला, शरीर पर जख्म और एक आंख फूटी होने से हत्या की आशंका

Ghatshila : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मुटूरखाम गांव निवासी टिंकू देहुरी (45) का शव सोमवार को श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित केरुकोचा-दधियाशोल सड़क के किनारे एक नाले से मिला. टिंकू की साइकिल भी सड़क के किनारे ही मिली. वह रसोईया का काम करता था.

शव पर जख्म के कई निशान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव पर धारदार हथियार से जख्म के कई निशान हैं और उसकी एक आंख भी फूटी हुई है. आशंका जतायी जा रही है कि उसकी हत्या कहीं और करके शव को नाले में फेंक दिया गया है. शव मिलने की सूचना पाकर श्यामसुंदरपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. वहां टिंकू देहुरी के परिजन भी पहुंचे थे.

ग्रामीणों ने नाले में शव को देखा

सोमवार की सुबह जंगल से पत्ता चुनकर लौट रहे ग्रामीणों ने नाले में शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. टिंकू के भाई बंकिम चंद्र देहुरी ने बताया कि वह 15 मई की सुबह साइकिल से घर से निकला था. परिवारवालों को लगा कि वह कहीं काम से गया है. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है.

ये भी पढ़ें- शर्मनाक :   दिनदहाड़े रास्ते में शख्स ने महिला वकील को बेरहमी पीटा व पेट पर मारीं लातें; देखें VIDEO

Related Articles

Back to top button