ChaibasaJamshedpurJharkhand

Chakradharpur : चुइडाडीह टोला के ग्रामीण पेयजल के लिए एक किलोमीटर दूर जाने को विवश, संवेदक नहीं लगा रहा चापाकल

Chakradharpur : चक्रधरपुर प्रखंड के भरनिया पंचायत अंतर्गत गुंजा गांव के चुइडाडीह टोला में 10 से 15 परिवार रहते है, लेकिन गांव में एक भी चापाकल या कुआं नहीं है. ग्रामीण चापाकल लगाने की मांग को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को पत्र सौंप चुके हैं, लेकिन विभाग की अनदेखी के कारण गांव में चापाकल नहीं लग सका है. जिससे ग्रामीण आक्रोशित है. वहीं गाव से एक किलोमीटर दूर जाकर चापकल से पानी लाकर पीने को विवश है.

संवेदक कर रहा चापाकल लगाने में टालमटोल
इसके बाद ग्रामीणों ने एक बैठक कर गांव में चापाकल लगाने का निर्णय लिया और 40 हजार रुपये चंदा इकट्ठा कर ग्रामीणों ने बोरिंग तक कराया. जिसके बाद ग्रामीण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रभु दयाल मंडल से मिले और बोरिंग में पाइप व बॉडी लगाने को कहा. इसके बाद प्रभु दयाल मंडल ने तत्काल विभाग के संवेदक पंकज पांडेय को ऑफिस बुलाकर गांव में चापाकल फिटिंग करने का आदेश दिया. वहीं संवेदक ने गांव में चापाकल फिटिंग करने के लिए ग्रामीणों को गांव से टोकलो बुलाया. इस दौरान सुबह से लेकर देर शाम तक ग्रामीण संवेदक का इंतजार करते रहे, लेकिन संवेदक ग्रामीणों के पास नहीं गया. ना ही पेयजल की समस्या को देखते हुए गांव में चापाकल की ही फिटिंग करवाई.

ग्रामीणों ने पूर्व विधायक से की शिकायत
मामले में संवेदक के गलत रवैया से नाराज ग्रामीण बुधवार की सुबह पूर्व विधायक शशि भूषण सामड से मिलने पहुंचे. इस दौरान संवेदक द्वारा किये गये हरकत से ग्रामीणों ने शशि भूषण सामड को अवगत कराया. ग्रामीणों ने बताया कि चापाकल फिटिंग करने के लिए विभाग ने संवेदक पंकज पांडेय को आदेश दिया था, लेकिन संवेदक के लापरवाही के कारण ग्रामीण स्वच्छ पेयजल से वंचित हैं. चापाकल फिटिंग करने के लिए संवेदक को ग्रामीणों ने फोन भी किया. इसपर संवेदक ने ग्रामीणों का फोन तक नहीं उठाया. इसपर पूर्व विधायक शशि भूषण सामड ने कहा कि विभाग ऐसे लापरवाह ठेकेदारों को तत्काल हटाए. सरकार पेयजल के लिए करोड़ों खर्च कर रही है, लेकिन संवेदक के लापरवाही के कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत उपायुक्त से करते हुए संवेदक को हटाने की मांग करेंगे. मौके पर गोपी सिंह डांगील, सोमा सिंह केराई, लिटाराम सामड, संजय कुमार डांगील, सिंहराय सामड, चुइडा सामड आदि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष और सदस्य मिले राज्यपाल से, जानें क्या कहा राज्यपाल ने

Related Articles

Back to top button