ChaibasaCrime NewsJharkhandLead NewsNEWS

Chakradharpur: बीड़ी कारोबारी कुंदन गुप्ता के घर पर पुलिस का छापा, 2 ट्रैक्टर तम्बाकू सहित अन्य सामान जब्त

Chakradharpur: सोमवार की देर रात बीडी और तम्बाकू कारोबारी कुंदन गुप्ता के घर पर पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में बीड़ी सहित अन्य सामग्री को जब्त किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से चक्रधरपुर में बीड़ी कारोबारियों में हड़कम्प मचा रहा. पुलिस की यह छापामारी चक्रधरपुर मारवाड़ी स्कूल के पीछे स्थित कुंदन गुप्ता के आलीशान घर पर हुई है.

चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने दिन के दो बजे कुंदन गुप्ता के घर पर धावा बोला. इसके बाद घर में छापामारी शुरू की. घर पर कुंदन गुप्ता और उनका पूरा परिवार मौजूद था. पुलिस ने कुंदन गुप्ता के घर से रात दस बजे तक दो ट्रैक्टर बीड़ी सहित अन्य सामग्रियों को जब्त किया था. दस बजे के बाद भी पुलिस की कार्रवाई जारी थी.

 

पुलिस के द्वारा जिन बीड़ी के खेप को जब्त किया जा रहा था, उनमें फिल्टर लगी हुई बीड़ी भी शामिल थी. पुलिस छापामारी के साथ साथ कुंदन गुप्ता से लगातार उसके घर पर पूछताछ भी की. पुलिस की यह छापेमारी किस शिकायत पर की गयी है और बीड़ी कारोबारी कुंदन गुप्ता पर क्या आरोप है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. बताया जा रहा है की कुंदन गुप्ता चक्रधरपुर में बीड़ी के साथ साथ गुटखा के भी कारोबार से जुड़े हैं. अवैध रूप से गुटखा की सप्लाई को लेकर भी कुंदन गुप्ता चक्रधरपुर में चर्चित हैं.

मंगलवार को पुलिस इस पुरे मामले का खुलासा कर सकती है. छापामारी देर रात चला. हालांकि इस संबंध में कोई भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है. बताया जाता है कि चक्रधरपुर में खुलेआम भांग, गंजा गुटका, खैनी, तंबाकू और गुडाकू का अवैध कारोबार हो रहा है.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के व्हीटी बाजार में विवाद के बाद गर्भवती महिला के पेट में मारा घुसा, धनबाद रेफर

Related Articles

Back to top button