ChaibasaNEWS

Chakradharpur: ईटोर पंचायत में ग्रामीणों के साथ विधायक सुखराम उरांव ने की बैठक, समस्याओं से हुए अवगत

Chakradharpur: चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरॉंव ने अपने विधानसभा क्षेत्र दौरे के क्रम में चक्रधरपुर प्रखण्ड के ईटोर पंचायत अंतर्गत मानीसाई एवं उलीबेड़ा के ग्रामीणों के साथ बैठक की. इस दौरान विधायक ने गांव के लोगो से उनके समस्या से अवगत हुए. ग्रामीणों ने अपनी मुख्य समास्या सड़क को बताते हुए विधायक सुखराम उरॉंव से सड़क एवं एक आरसीसी पुलिया निर्माण की मांग रखी.इस मौके पर ग्रामीण मुंडा शंकर बोदरा वार्ड सदस्य सीनु बोदरा, बुढ़न सिंह बोदरा, राम बोदरा, जापान सुंडी, झामुमो जिला सह सचिव सह प्रखण्ड उप प्रमुख विनय प्रधान, प्रदीप महतो हरिश होनहागा, अमर सिंह बोदरा, दिलीप बोदरा सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button