ChaibasaJharkhandNEWS

चक्रधरपुर : मंत्री जोबा के प्रयास से दिवंगत पत्रकार सुदाम प्रधान की पत्नी को मिली मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता

Chakradharpur : मनोहरपुर विधायक सह झारखंड सरकार की महिला, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा माझी के प्रयास से दिवंगत पत्रकार सुदाम प्रधान की पत्नी को आर्थिक सहयोग दिलाया. श्रीमती माझी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से दिवंगत पत्रकार सुदाम प्रधान की पत्नी अनुसूया प्रधान को सहयोग दिलाया है. मौके पर अनुसूया ने कहा कि परिवार के मुखिया का असमय जाना अपूरणीय क्षति है, लेकिन इस सहयोग से लगता है कि मंत्री मैडम में वास्तविक रूप से मानवीयता व इंसानियत है. मंत्री जोबा माझी ने कहा कि आमजनों के बीच रहने के वायदे के साथ ही वह राजनीति में आयी हैं और हमेशा कोशिश करती है कि जरूरतमंदों के आंसू पोंछ सकें.  उन्होंने आश्वस्त किया कि हर परिस्थिति में जोबा आम जनों के साथ खड़ी हैं.

बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार सुदाम प्रधान का विगत 01 जून को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था.  इसके बाद सामाजिक सुरक्षा के तहत सहयोग के लिए स्थानीय अंचल कार्यालय को उनके परिवार की ओर से आवेदन किया गया, पर जानकारी के अनुसार अभी तक कोई पहल नहीं की गयी है. इस मुलाकात के दरम्यान अनुसूया प्रधान के पिता महेंद्र गोप व बंदगांव के संवाददाता मुकेश कुमार मुकुल , मानवाधिकार सहायता संघ पश्चिमी सिंहभूम महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष लीला भट्टाचार्य, शबाना परवीन,सुनैना तांती समेत कई उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – धनबाद : अरूप चटर्जी के रांची स्थित आवास व न्यूज 11 के कार्यालय से जब्त इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट आज होगा कोर्ट में पेश

Related Articles

Back to top button