
Chakradharpur: विद्युत ऊर्जा चोरी की रोकथाम के लिए एक छापामारी दल का गठन करते हुए चक्रधरपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में छह लोगों को विद्युत उर्जा चोरी करते हुए पकड़ा. वहीं छह लोगों के खिलाफ चक्रधरपुर थाना में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता कफील अंसारी द्वारा मामला दर्ज कराया है. वहीं आरोपियों पर 1,31,850 रुपये का जुर्माना लगाया है. छापामारी दल में विद्युत आपूर्ति अपर प्रमंडल, चक्रधरपुर के सहायक विद्युत अभियंता कफील अंसारी ,कनीय सारणी पुरुष, सोनुआ. सोनु प्रसाद, मानवदिवस कर्मी शालोम जोर्ज टोप्पो, संजय यादव, प्रदीप विश्वकर्मा, आदि शामिल थे. छापेमारी के दौरान शहर के वार्ड संख्या 18, दंदासाई के मो गफूर को मीटर बाईपास कर अवैध रुप से विद्युत उर्जा उपयोग करते पड़ा. जिस पर 77,625 रुपए जुर्माना लगाया. उसी तरह वहीं के नवाब खान को एलटी लाइन से अवैध विद्युत उर्जा उपयोग करते पकड़ा. उन पर 10,125 रुपए का जुर्माना लगाया. पुरानी रांची रोड में मनोज अग्रवाल को अवैध रुप से विद्युत उर्जा का उपयोग कर पानी मोटर चलाते पाया. जिस पर 25,875 रुपए का जुर्माना लगाया. जबकि ग्रामीण क्षेत्र जोड़ो से विरकेश्वर प्रधान को एलटी लाइन से विद्युत उर्जा चोरी करते पाया. उन्हें 10,125 रुपए का जुर्माना लगाया. वहीं के रामकुमार कर्मी तथा नीलकमल प्रधान को मीटर बाईपास कर विद्युत उर्जा चोरी करते पाया. इन दोनों पर 4050-4050 रुपए का जुर्माना लगाया. उपरोक्त अभियुक्तों पर भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत उचित कानूनी कार्यवाही करने का विभाग मांग किया है.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा: वसुधैव कुटुंबकम थीम के साथ जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन




