
Chakradharpur: चक्रधरपुर के नये बीडीओ सीमा कुमारी ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर ली. इस अवसर पर डीपीआरओ मनोज कुमार सिन्हा ने पुष्प गुच्छा देकर स्वागत किए. इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि जनता का प्राथमिकता के आधार पर कार्य होगा। जिसके लिए सभी का सहयोग लिया जाएगा. जनप्रतिनिधि, गांव के मुंडा मानकी और प्रशासन की सहयोग से कार्य होंगे। एक टीम वर्क तहत कार्य किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि उनका प्राथमिकता यह भी रहेगा, जहां प्रशासन नहीं पहुंचा है, वहां पहुंचा जाएगा. जिससे गरीब जनता को लाभ मिल सके.




